फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two meritorious people of the township have passed the PCS examination and have been illuminated

बस्ती के दो मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर किया नाम रोशन

Wed, 14 Apr 2021 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two meritorious people of the township have passed the PCS examination and have been illuminated
बस्ती के दो मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर किया नाम रोशन
विज्ञापन

बस्ती। जिले के दो मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों युवाओं ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीसीएस 2020 की परीक्षा में विकास खंड बनकटी के नेवारी गांव निवासी विंध्याचल शुक्ल का चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद पर हुआ है। इससे पहले वह 2014 से प्रयागराज में रेलवे में कार्यरत हैं। विंध्याचल शुक्ल ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। इनकी माता मीरा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और पिता दुर्गेश शुक्ला उर्फ नंद किशोर शुक्ल किसान हैं। विंध्याचल शुक्ल की शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर लालगंज से हुई है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की शिक्षा जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट, स्नातक व परास्नातक तक की शिक्षा शिव हर्ष पीजी कॉलेज बस्ती में हुई है।
विज्ञापन

मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया निवासी राहुल कुमार शुक्ल ने प्रशासनिक अधिकारी बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राहुल की प्रारंभिक शिक्षा शबनम हायर सेकेंड्री स्कूल पड़िया पुर्सिया से हुई है। कक्षा छह से 12 तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती से करने के बाद उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। एनआईआईटी पटना से एमटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत चार वर्षों से प्रयागराज में तैयारी करने के बाद जिला प्रशासनिक अधिकारी बनने में सफल हुए हैं। राहुल ने बिहार पीसीएस का भी इंटरव्यू दिया है, पर अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। इनके पिता अखिलेश्वर प्रसाद शुक्ल रायबरेली में एसआई के पद पर तैनात हैं। राहुल कुमार शुक्ल अपनी गृहिणी मां संतोष कुमारी, बड़े भाई रवि कुमार शुक्ल, दो बहनें प्रीती शुक्ला व प्रिया शुक्ला के साथ अयोध्या में रहकर पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed