फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two-member team to investigate Manorama river pollution

मनोरमा नदी के प्रदूषण की जांच करेगी टीम

Thu, 09 Jul 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two-member team to investigate Manorama river pollution
मनोरमा नदी के प्रदूषण की जांच करेगी टीम
विज्ञापन

बस्ती। मनोरमा नदी के पानी में जहरीला रसायन का मामला अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पाले में है। बोर्ड ने नदी का पानी कैसे प्रदूषित हुआ है, इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। टीम तीन दिन में रिपोर्ट बोर्ड को देगा। इधर, हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने चेतावनी दी यदि जांच में लीपापोती अथवा विलंब हुआ तो नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों साथ लेकर वे चीनी व अन्य मिलों में ताला लगा देंगे।

तीन दिन पहले मनोरमा नदी का पानी एकदम काला हो गया। उसमें से सड़ांध उठने लगी। नदी के आसपास के ग्रामीण इलाके के नलों से भी दूषित पानी निकलने लगा। मामला विधायक अजय सिंह के पास पहुंचा। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एनजीटी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर चीनी मिल व आईटीआई की ओर से जहरीला पानी छोड़ने का आरोप लगा दिया। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बस्ती के विजय व अयोध्या के स्वामीनाथ राम को जांच करने के निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक अजय सिंह ने पांच जुलाई को शिकायत दर्ज कराई है कि मनोरमा में गोंडा की चीनी मिलों व आईटीआई की ओर से छोड़े गए जहरीले पानी से नदी का पानी काला हो गया है। इससे यहां मछलियां व जलीय जीव मर ही रहे हैं। विधायक ने कहा कि नदी आम जीवन से जुड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे खुद ही निर्मल व अविरल बनाने की घोषणा कर चुके हैं। उस पर यह स्थिति बेहद चिंताजनक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed