फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two leady in police custody in murder case

सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड : आठ संदिग्धों से पूछताछ, दो महिलाएं हिरासत में

Fri, 12 Jun 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
two leady in police custody in murder case
सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड : आठ संदिग्धों से पूछताछ, दो महिलाएं हिरासत में
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। सर्राफा व्यवसायी शिवबालक सोनी की हत्या का पर्दाफाश करने में तीसरे दिन भी नाकाम रही। हालांकि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल को जरिया बनाकर संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बुधवार को छावनी थाने के लजघटा व पखेरी गांव के बीच हर्रैया थाने के अलावलपुर निवासी 65 वर्षीय शिव बालक का बोरे में भरा शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम में रस्सी से गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस तभी से अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। जिनमें दो पड़ोसियों के अलावा एक टेंट हाउस संचालक, ज्वैलर्स, मोबाइल रिपेयर करने वाले के अलावा समीप गांव की एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

मृतक शिवबालक का मोबाइल फोन नहीं बरामद हो सका है। एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे मंगलवार रात तक बात होती रही थी। थानाध्यक्ष सौदागर राय का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed