फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two lakh rupees swindled under the pretext of a job; fake appointment letter handed over; FIR registered against three individuals.

Basti News: नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, तीन पर प्राथमिकी

Fri, 18 Sep 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees swindled under the pretext of a job; fake appointment letter handed over; FIR registered against three individuals.
नगर बाजार(बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से रुपये लिए। इसके बाद उसका फर्जी इंटरव्यू कराया और नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी मिलने पर महिला ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कुरहापट्टी पृथ्वी गांव निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले आजमगढ़ जिले के दो लोगों समेत तीन व्यक्ति उनके संपर्क में आए थे। आरोपियों ने अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की मांग की। नौकरी की उम्मीद में सुनीता ने उन्हें रकम दे दी।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया। इसके बाद एक नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बाद में जांच कराने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। ठगी का पता चलने पर सुनीता ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर खुशहाल, अभिषेक निवासी देवारा कारखिया, थाना रौनापार, जिला आजमगढ़ और सुदामा बाला यादव, पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed