{"_id":"6647bd1d53931fa98c029fd4","slug":"two-injured-including-former-soldier-after-falling-into-open-drain-basti-news-c-207-1-sgkp1002-117282-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खुली नाली में गिरकर पूर्व सैनिक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खुली नाली में गिरकर पूर्व सैनिक समेत दो घायल
Sat, 18 May 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
गोटवा बाजार। फुटहिया चौकी से सटे फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड के बगल नाली जानलेवा साबित हो रही है। शुक्रवार को बाइक सवार पूर्व सैनिक समेत दो लोग गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
नगर थाना क्षेत्र के गोटवा निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन विश्वनाथ चौधरी व इंद्रसेन चौधरी बाइक पर सवार होकर बस्ती की तरफ जा रहे थे। फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे बने सर्विस रोड पर सड़क के बगल नाली में बाइक अनियंत्रित होकर चली गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्विस रोड के बगल बनी नाली का ढक्कन कई महीने से टूटा है, लेकिन एनएचएआई के जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय रहते नाली पर ढक्कन न लगाया गया तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। संवाद