{"_id":"66a54b765e12aaddb900f074","slug":"two-injured-in-collision-between-two-bikes-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121199-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइक की भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइक की भिड़ंत में दो घायल
Sun, 28 Jul 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के घुघसा बाग के मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में सेवानिवृत्त सिपाही राम प्रकाश व एक अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दुबौली खुर्द निवासी सेवानिवृत्त सिपाही रामप्रकाश पांडेय बुलेट मोटरसाइकिल से देईसांड़ जा रहे थे। घुघसा मोड़ पर सामने से आ रही बाइक के चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह राम प्रकाश की बाइक से टकरा गया। हादसे में रामप्रकाश के सिर में चोट आई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक के सीने में चोट लगी है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद