{"_id":"67ddc0b35c3a4051610849fa","slug":"two-health-workers-were-found-absent-during-cmos-inspection-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133782-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले
Sat, 22 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने शुक्रवार की सुबह कप्तानगंज सीएचसी पहुंचे। ओपीडी और उपस्थिति पंजिका को देखा तो बीएचडब्ल्यू. आलोक और प्रियेश अनुपस्थिति मिले। जबकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभय कुमार सिंह, डॉ. अनूप जायसवाल, डॉ. पीके चौधरी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. संगीता मरीज देखते हुए मिले।
डॉ. अहमद फरदीन के प्रशिक्षण पर जाने की बात सामने आई। सीएमओ ने पैथाेलॉजी और दवा वितरण कक्ष को देखा। प्रसव केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने डॉक्टर संगीता से पूछताछ की।
वाटर कूलर खराब होने पर नाराजगी जताई। तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बीसीजी का टीका समय से लगाया जाय, डिलीवरी रजिस्टर में आधार कार्ड के अनुसार नाम अंकित करने के निर्देश दिए। इमरजेंसी में मौजूद दवाओं का किट देखकर बाक्स पर एक्सपायरी डेट लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद मरीज और तीमारदारों ने एमबीबीएस महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग उठाई। सीएमओ ने कहा समस्या का निस्तारण शीघ्र कराया जाएगा। संवाद