{"_id":"67cf39aaff058a66b606591b","slug":"two-groups-of-students-created-a-ruckus-at-the-intersection-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133259-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रों के दो गुटों ने तिराहे पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रों के दो गुटों ने तिराहे पर किया हंगामा
Tue, 11 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर जा रहे हाईस्कूल के छात्रों के दो गुटों ने रुधौली भानपुर तिराहे पर जमकर हंगामा किया। करीब 10 मिनट तक छात्रों के दो गुटों में मारपीट होती रही। बड़ी संख्या में छात्रों को मारपीट करता देख आसपास के दुकानदार सहम गए। कुछ छात्रों ने आने जाने वाले राहगीरों के बाइक रोककर उनके साथ भी मारपीट की।
घटना से समय उधर से गुजर रहे शांति नगर वार्ड निवासी तौफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे थे। अतरडीह निवासी विजय यादव और शैलेंद्र यादव ने उनकी बाइक रोककर उनके साथ मारपीट की। भानपुर तिराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है।
इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों को देखकर पुलिस सतर्क नहीं हुई। छात्रों के बीच मारपीट कुछ देर तक चलती रही और 100 मीटर की दूरी से पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद