{"_id":"6916394580895ef6c1043c0b","slug":"two-employees-of-a-microfinance-company-have-been-booked-for-abetment-to-suicide-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147631-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव की मनीता सोनी की खुदकुशी प्रकरण में बुधवार रात पुलिस ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े दो कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनीता के पति गोविंद सोनी व गांव की 20-25 अन्य महिलाओं ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि आरोपियों ने समूह लोन की किस्त वसूली के लिए इतना मानसिक दबाव बनाया कि मनीता ने खुदकुशी कर ली।
बसंत सोनी के अनुसार उसकी पत्नी मनीता देवी ने उक्त कम्पनी से लोन लिया था। बताया गया कि बकाया रकम को लेकर कंपनी के कर्मचारी बार-बार दबाव बना रहे थे। पांच नवंबर की शाम दो व्यक्ति घर पहुंचे और पैसे की वसूली के दौरान मनीता से अपशब्दों में बात की। इससे आहत होकर महिला ने छह नवंबर की भोर में साड़ी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। उसे तत्काल सीएचसी भानपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी सोनहा ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आशुतोष सिंह और सूरज कुमार (पता अज्ञात) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बसंत की तहरीर में कहा गया है कि एजेंटों ने मनीता को धमकाया था कि अगर किस्त नहीं दी तो बाइक से बांधकर घसीटते हुए ले जाएंगे। पांच नवंबर को एजेंटों ने उसके साथ अभद्रता भी की थी। इसी तनाव में उसने अगले दिन फांसी लगाकर जान दे दी। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।