फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two brothers' huts burned to ashes in a fire.

Basti News: आग लगने से दो भाइयों की झोपड़ियां जलीं, सारा सामान राख

Wed, 26 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two brothers' huts burned to ashes in a fire.
लालागंज थाना क्षेत्र के दलसिंधा गांव में मंगलवार की दोपहर में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
महादेवा। लालागंज थाना क्षेत्र के दलसिंधा गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जल गई। सड़क किनारे रिहायशी झोपड़ी में रह रहे रामजी और उनके भाई अंगद के घर में अचानक आग भड़क उठी।
विज्ञापन


बताया गया कि आग लगने के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर काम में व्यस्त थे। झोपड़ी से उठती लपटें देखकर परिवार वाले शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने से पहले घर में रखा बिस्तर, तख्त, चारपाई, नकदी, अनाज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। बाद में क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed