{"_id":"633494fc557e2971e5254771","slug":"two-bike-riders-died-in-an-accident-on-the-forelane-two-serious-basti-news-gkp452142953","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर हादसे में बाइक सवार दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर हादसे में बाइक सवार दो की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट में हादसे में घायल चालक।
- फोटो : BASTI
फोरलेन पर हादसे में बाइक सवार दो की मौत, दो गंभीर
कोतवाली के मूड़घाट और मुंडेरवा खजौला के दसौता के पास हुई दुर्घटना
महराजगंज/बस्ती। फोरलेन पर हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से दोनों के परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
फोरलेन पर पहली घटना खजौला चौकी के निकट दसौता गांव के निकट मंगलवार रात हुई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जिवधरा गांव के रहने वाले हृदयराम (28) और रंजीत (25) मंगलवार देर रात बाइक से कहीं निमंत्रण में गए थे। रात में ही दोनों बस्ती से गोरखपुर वाली लेन से घर वापस आ रहे थे। मुंडेरवा थाने के खजौला चौकी क्षेत्र के दसौता गांव के निकट पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। घटना में हृदयराम और रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई टीम के अतुल श्रीवास्तव, अमरीश सिंह, बृजनंदन प्रसाद ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान हृदयराम की मौत हो गई।
दूसरी घटना बुधवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट के निकट हुई। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे बैठे हरिराम शुक्ला (80) निवासी चैनपुरवा थाना पुरानी बस्ती की घटनास्थल पर हुई मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे अमरदास (48) निवासी रुधौली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बड़ेवन चौकी की पुलिस और एनएचएआई के राम अवतार, दिलीप कुमार ने शव को कब्जे में लेकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और रोने लगे। परिवारीजनों के मुताबिक हरिराम शुक्ला दवा कराकर घर वापस जा रहे थे। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवारीजनों को सौंप दिया जाएगा।