फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two assistant teachers who got jobs by forgery sacked

बस्ती: कूटरचना कर नौकरी हासिल करने वाले दो सहायक अध्यापक बर्खास्त, ऐसे खुला राज

Thu, 03 Nov 2022 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 03:32 PM IST
सार

बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच में अभिलेखों में हेराफेरी से नौकरी हासिल करने की पुष्टि हुई। इस आधार पर दोनों आरोपियों की सेवा समाप्त कर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही वेतन रिकवरी के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Two assistant teachers who got jobs by forgery sacked
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अभिलेखों में कूट रचना कर परिषदीय स्कूलों में नौकरी हासिल करने के दो आरोपी सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच में अभिलेखों में हेराफेरी से नौकरी हासिल करने की पुष्टि हुई। इस आधार पर दोनों आरोपियों की सेवा समाप्त कर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही वेतन रिकवरी के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा है।

बीएसए के अनुसार, कुदरहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टेंगरिया राजा में प्रधानाध्यापक पद पर हरीश चौधरी की नियुक्ति वर्ष 1999 में सहायक अध्यापक के तौर पर हुई थी। अंतरजनपदीय स्थानांतरण में वह जिले में आए थे। उनके अभिलेखों की शिकायत हुई थी। जांच में पता चला कि हरीश चौधरी ने इंटरमीडिएट और बीटीसी के फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हासिल कर ली थी। अभिलेख में संतकबीरनगर जिले के सिंहापार का पता दर्ज है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में सल्टौआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अवधेश कुमार की शिकायत हुई थी। जांच में सामने आया कि उसने एक ही सत्र में यूपी बोर्ड और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय बोर्ड से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा संस्थागत तौर पर पास की है। दोनों प्रमाणपत्रों में जन्मतिथि अलग-अलग है। अभिलेख में बहादुरपुर बस्ती का पता दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed