फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for stealing cylinders from gas agencies, five empty cylinders also recovered

Basti News: गैस एजेंसियों से सिलिंडर चुराने वाले दो गिरफ्तार, पांच खाली सिलिंडर भी बरामद

Sat, 18 Apr 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing cylinders from gas agencies, five empty cylinders also recovered
बस्ती। रसोई गैस सिलिंडरों की मारामारी के बीच एजेंसियों से गैस सिलिंडर चुराने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर चोरी के पांच सिलिंडर और वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाई गई भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एजेंसियों से सिलिंडर चुराने वाले आरोपियों को पटेल चौक से गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान कृष्ण मोहन शुक्ला निवासी हर्दिया बेलाड़ी और कृष्ण मोहन सिंह निवासी संसारपुर थाना वॉल्टरगंज के रूप में की गई है। दोनों की निशानदेही पर हर्दिया से वाॅल्टरगंज जाने वाले मार्ग पर नाले से 100 मीटर की दूरी पांच अदद खाली गैस सिलिंडर और एक अदद बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि इंडेन कंपनी के दो गैस सिलिंडर को 22 मार्च और 10 मार्च को पटेल चौक गैस एजेंसी से एवं भारत कंपनी तीन गैस सिलिंडर में से दो श्रीराम गैस एजेंसी मड़वानगर व एक गैस सिलिंडर रोडवेज के पास से चुराकर अपरी बाइक से लाकर एकांत स्थान देख कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिए थे, जिन्हें बेचने के लिए शुक्रवार को दोनों आरोपी बाइक से निकले थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed