फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for selling beer, country liquor at high price

ज्यादा कीमत पर बियर, देसी शराब बेचने पर दो गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling beer, country liquor at high price
ज्यादा कीमत पर बियर, देसी शराब बेचने पर दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। निर्धारित मूल्य से अधिक लेकर बियर व देसी शराब बेचने वाले दो दुकानदारों के सेल्समैनों के खिलाफ छावनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो हर्रैया के संजय कुमार की तहरीर पर किशुनपुर स्थित दोनों दुकानों के सेल्समैन पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
आबकारी निरीक्षक संजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि किशुनपुरवा स्थित बियर की दुकान पर जांच की गई। पाया गया कि 120 रुपये प्रिंट वाली 500 मिली बियर की केन को दस रुपये अधिक लेकर ग्राहकों में बेचा जा रहा था। किशुनपुरवा में ही स्थित देसी शराब की दुकान में भी जांच कराई गई।
विज्ञापन

वहां देसी शराब के 200 मिली के पौवे पर 65 रुपया प्रिंट था, मगर उसे पांच रुपये अधिक लेकर बेचते पाया गया। आबकारी निरीक्षक के अनुसार, दोनों दुकानों की जांच में यह सामने आया कि दुकानदार धोखाधड़ी करते हुए अधिक मूल्य पर शराब व बियर बेची जा रही है। देसी शराब के सेल्समैन शिवप्रसाद निवासी अमारी बाजार थाना हर्रैया और बियर की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन राहुल सिंह निवासी सेखुई कुनगाई थाना पैकोलिया पर आईपीसी व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed