फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two arrested for making photos viral on social media

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for making photos viral on social media
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

परशुरामपुर। किशोरी की तस्वीर को अश्लील बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। बताया था कि लवकुश, दुर्गेश और गोंडा के मनकापुर क्षेत्र के हिमांशु उर्फ रजत ने उनकी बेटी की अश्लील फोटो बनाई। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वायरल करा दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर आरोपितों को उलाहना देने गए तो अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ आईपीसी, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लवकुश और दुर्गेश को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed