{"_id":"680d2d7d2b222267cc047294","slug":"two-animal-smugglers-arrested-in-encounter-one-shot-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135580-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस की नाकाबंदी में चकमा देकर भागे सीतापुर और रामपुर जिले के पशु तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें एक के पैर में गोली लगी है।
24 अप्रैल को मुठभेड़ के समय यह दोनों पुलिस पर फायर करते हुए भाग गए थे। मुखबिर की सूचना पर थाना छावनी, हरैया व परशुरामपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में 25-25 हजार रुपये के इनामी दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सीतापुर जिले के एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। तस्कर के कब्जे से तमंचा 12 बोर, खोखा और कारतूस बरामद किया गया है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शनिवार तड़के सूचना मिली कि दो दिन पहले पुलिस पर फायर करके भागे दो अंतरजनपदीय पशु तस्कर आ रहे हैं। एसओ छावनी जनार्दन प्रसाद, हर्रैया एसएचओ तहसीलदार सिंह और परशुरामपुर एसओ भानु प्रताप सिंह ने छावनी क्षेत्रांतर्गत अमौलीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो एक तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी। उसकी पहचान संजय निवासी करेहका थाना सकरन जनपद सीतापुर के रूप में की गई। उसका एक अन्य साथी मुनव्वर निवासी पीला तालाब चौराहा थाना गंज जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि 24 अप्रैल को दोनों पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि उनके जो साथी 24 अप्रैल को पकड़े गए थे, उन्हें छुड़ाने के लिए वह आए थे।
विज्ञापन
रामपुर के तस्कर संजय के खिलाफ रामपुर, मुरादाबाद व सीतापुर जिले में जालसाजी, पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में पांच केस दर्ज हैं। मुनव्वर पर जालसाजी व एनडीपीएस एक्ट के तहत रामपुर में केस दर्ज है।