{"_id":"69fce0b57d9334f26606d265","slug":"two-and-a-half-quintals-of-spoiled-cheese-being-brought-from-haryana-was-caught-basti-news-c-207-1-bst1006-158258-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हरियाणा से लाया जा रहा ढाई क्विंटल खराब पनीर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हरियाणा से लाया जा रहा ढाई क्विंटल खराब पनीर पकड़ा
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने पिकअप में हरियाणा से लाया जा रहा ढाई क्विंटल खराब पनीर पकड़ा है। टीम ने बरामद पनीर का सैंपलिंग कर नष्ट करा दिया और सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं मौके से चालक को हिरासत में ले लिया जबकि मालिक मौके से फरार हो गया।
डिविजनल फूड सेफ्टी आफिसर बस्ती इंद्रेश प्रसाद व सहायक आयुक्त खाद्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप जो घूम-घूम कर होटलों और मिठाई की दुकानों पर मिलावटी पनीर बेच रहा है। पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई, इस दौरान संदिग्ध पिकअप अयोध्या से बस्ती की तरफ आता दिखा। टीम ने पिकअप को रोकर पूछताछ शुरू की इसी बीच गाड़ी का मालिक मौके से भाग निकला। वाहन चालक निवासी ग्राम ग्राक्सर थाना हथीन जिला पलवल, हरियाणा ने बताया कि वह दो मई को हरियाणा से पनीर लेकर चला था।
सहायक आयुक्त खाद्य राजेंद्र सिंह मौके पर ढाई क्विंटल पनीर जब्त कर सैंपलिंग की गई और पनीर को नष्ट करा दिया गया है। पनीर दो मई को हरियाणा से चली थी जिसकी वजह से पनीर से दुर्गंध आ रहा था। देखने से यह पनीर पाउडर से बना लग रहा था। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिल सकेगी।