फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck was looted after killing the driver in Gonda, three arrested

Basti News: गोंडा में चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक, तीन गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Truck was looted after killing the driver in Gonda, three arrested
बस्ती के चालक की हत्या का खुलासा, जेल भेजे गए आरोपी
विज्ञापन

सतरिख क्षेत्र में मिला था शव, मृतक का आधार व निर्वाचन कार्ड बरामद
फोटो- 22
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। बस्ती के ट्रक चालक की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूरी घटना ट्रक व उसमें लदे गेहूं लूटने के लिए अंजाम दी गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया।
पांच जुलाई को बस्ती जिले के दमपा परसा थाना रुधौली निवासी चालक अंगद कुमार डुमरियागंज से ट्रक में गेहूं लादकर गोंडा पहुंचा था। लेकिन सात जुलाई को जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में भनौली गांव के पास लावारिस हालत में खड़े ट्रक के टूल बॉक्स में अंगद शव मिला था। मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा की मदद से इस मामले में बलरामपुर जिले के बेलहा थाना कोतवाली निवासी शिवराम यादव उर्फ प्रकाश उर्फ कल्लू, जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी मो. अरशद कुरैशी उर्फ शब्बू और भनौली गांव के परवेश को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ट्रक के दो टायर रिम, क्षतिग्रस्त टायर, मृतक का आधार व निर्वाचन कार्ड बरामद किया गया। सतरिख थानाध्यक्ष अमर चाैरसिया व सर्विलांस सेल के प्रभारी संजीव प्रकाश की टीम ने यह केस वर्क आउट किया।
विज्ञापन



शराब-मुर्गा खिलाने के बाद की हत्या
एसपी ने बताया कि शिवराम की दोस्ती शहर में पल्हरी चौराहे के पास कबाड़ की दुकान चलाने वाले मो. अरशद से है। शिवराम ने अरशद से गेहूं लदा ट्रक लाकर देने व बदले में एक लाख रुपये लेने की बात तय की। अरशद ने इसमें अपने साथी परवेश को शामिल किया। पांच जुलाई को शिवराम ने गोंडा स्टेशन के पास खड़े ट्रकों की रेकी शुरू की। महावीर धर्मकांटा के पास उसे अंगद मिल गया जो शराब के ठेके के बारे में पूछ रहा था। शिवराम ने उसे शराब पिलाने के बाद मुर्गा खिलाया व दोस्ती कर ली। रात में ट्रक के अंदर सोते हुए शिवराम ने लोहे की रॉड से सोते हुए अंगद के सिर पर वार किए व तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शिवराम ट्रक लेकर बाराबंकी में अरशद की दुकान पर फिर ट्रक भनौली के परवेश के पास ले गया। परवेश ने ट्रक को भनौली स्थित एक वेयर हाउस में खड़ा कर दिया। लेकिन वेयर हाउस के मालिक ने ट्रक बाहर निकलवाकर धर्म कांटे के पास खड़ा करवा दिया। ट्रक पर लिखे मोबाइल नंबर पर सूचना दी तो ट्रक मालिक भी आ गए। इसके बाद शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed