{"_id":"5f64f66f8ebc3ef47d7e1bd3","slug":"truck-basti-news-gkp365987824","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई का ट्रक प्रतापपुर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई का ट्रक प्रतापपुर में मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिक्किम से दवा लादकर लखनऊ आ रहा मुंबई का ट्रक बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र के प्रतापपुर निवासी चालक देवी प्रसाद उर्फ बलदेव केवट के घर मिला।
पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने उसे छह महीने से वेतन नहीं दिया। नाराज होकर उसने ट्रक अपने घर खड़ा करा लिया। छावनी पुलिस ने चालक को छह महीने का 50 हजार रुपये वेतन दिलवाया और ट्रक ट्रांसपोर्ट कंपनी को सौंप दिया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय की मौजूदगी में बस्ती दवा व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह की दवा कंपनी व ट्रांसपोर्टर के बीच मध्यस्थता के बाद विवाद निपटा।
सीओ के अनुसार, ट्रक चालक सिक्किम से एक नामी दवा कंपनी की करोड़ों रुपये कीमत की दवा लादकर लखनऊ जा रहा था। रास्ते में उसने ट्रक मोड़कर अपने घर खड़ा कर लिया। वह ट्रक मुंबई के भिवंडी स्थित शीतल ट्रांसपोर्ट का था। जिसके मालिक प्रवीण खुराना ने चालक के निवास स्थान होने की वजह से बस्ती पुलिस को पांच दिन पहले ट्रक गायब होने की ऑनलाइन सूचना दी थी। सर्विलांस से उसकी लोकेशन छावनी क्षेत्र में मिली। एसपी ने बताया कि उसी आधार पर बृहस्पतिवार रात छावनी पुलिस ने चालक घर से ट्रक बरामद कर उसे पकड़ा लिया।