फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Troubled by waterlogging, SP leader plants paddy on the road

Basti News: जलभराव से परेशान सपा नेता ने सड़क पर की धान की रोपाई

Wed, 17 Sep 2025 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Troubled by waterlogging, SP leader plants paddy on the road
बस्ती। लगातार हो रही बारिश से महसो चौराहे के निकट सड़क पर जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। बुधवार को समस्या के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सदस्य व छात्र नेता अमित गोंड़ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस्ती से महुली कस्बे को जोड़ने वाली यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जलभराव के कारण व्यापारियों और छात्रों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र नेता अमित गोंड़ ने कहा कि महसो चौराहे के आसपास जल निकासी का कोई समुचित प्रबंध नहीं है। इस दौरान विकास, गोपाल, अजय, राजकुमार मोदनवाल, रिकूं, नीरज, दुर्गेश, विशाल, इन्द्रजीत, अभिषेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed