{"_id":"66edfdb3fc4c56169804ce04","slug":"trouble-in-name-changesome-peoples-files-are-missing-and-others-are-running-around-basti-news-c-207-1-sgkp1004-124140-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाम परिवर्तन में झाम...किसी की फाइल गायब तो कोई लगा रहा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाम परिवर्तन में झाम...किसी की फाइल गायब तो कोई लगा रहा चक्कर
Sat, 21 Sep 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता बिलों में सुधार, नाम परिवर्तन व लोड बढ़वाने में आ रही दिक्कत
पीएम सूर्य घर योजना में लाभ के लिए उपभोक्ता कनेक्शन में कराना चाहते हैं सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पीएम सूर्य घर योजना के तहत घर पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर लगवाने के लिए विद्युत निगम के उपभोक्ता बिलों में सुधार, नाम परिवर्तन व लोड बढ़वाने के लिए आवेदन दे रहे हैं। मगर, समय से आवेदनों पर कार्रवाई न होने से वह परेशान हो रहे हैं। बिजली दफ्तर में किसी उपभोक्ता की फाइल गायब हो चुकी है तो किसी को कागजी कोरम के नाम पर दौड़ाया जा रहा है।
पीएम सूर्य घर योजना में बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाभ के लिए परेशान हैं। तमाम उपभोक्ताओं के माता-पिता या अन्य संबंधी की मौत हो चुकी है। चूंकि घर का कनेक्शन उन्हीं के नाम पर था। नियमानुसार, ग्रिड कनेक्टेड सोलर लगवाने के लिए संबंधित उपभोक्ता का जीवित होना अनिवार्य है। अन्यथा की दशा में सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ मिलने में दिक्कतें आएंगी। ऐसे में लोग कनेक्शन में नाम परिवर्तन कराकर योजना का लाभ लेना चाह रहे हैं। मगर, अधिकारी व अवर अभियंताओं की लापरवाही से वह लाभ से वंचित हो रहे हैं।
..
केस- 1
मनहरडीह के जीतेंद्र शुकला का कहना है कि मां के नाम घर का कनेक्शन है। उनकी मौत हो चुकी है। ग्रिड कनेक्टेड सोलर लगवाना है। ऐसे में कनेक्शन पर लोड बढ़ाते हुए अपने नाम कराने के लिए आवेदन किया था। तीन सितंबर को अधिशासी अभियंता ने आदेश भी कर दिया है। मगर, अब तक नाम परिवर्तित नहीं किया गया। कागजी कोरम पूरा करने के नाम पर बेवजह दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
केस- 2
तुर्कहिया की सुमन ने बताया कि सास के नाम घर का कनेक्शन है। उनका निधन हो चुका है। घर पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर लगवाना है। कनेक्शन पति के नाम कराने के लिए दो माह पहले आवेदन किया था। अधिशासी अभियंता कार्यालय से नाम परिवर्तन का आदेश भी हो गया। अब उपखंड कार्यालय में फाइल ही नहीं मिल रही है। काफी खोजाख् लेकिन फाइल का पता नहीं चल पा रहा है।
...
कोट
जितने आवेदन प्राप्त हुए हैं, सभी को संबंधित उपखंड कार्यालय में भेज दिया गया है। मेरे कार्यालय स्तर पर कोई आवेदन लंबित नहीं है। जिन उपभोक्ताओं को दिक्कत है, वह सीधे मुझ से संपर्क करें। तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय