{"_id":"6af8ca2f3dbc30e9f507c2f5","slug":"even-with-special-trains-the-situation-has-not-improved-overcrowding-has-added-to-the-difficulties-basti-news-c-207-1-bst1005-171745-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्पेशल ट्रेनों से भी नहीं सुधरी व्यवस्था, भीड़ ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्पेशल ट्रेनों से भी नहीं सुधरी व्यवस्था, भीड़ ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ संवाद
पुरानी बस्ती। छठ महापर्व पर घर लौटने और पर्व के बाद काम पर वापस जाने की जल्दबाजी के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की ओर से 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।
शनिवार को बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें दो से चार घंटे तक देरी से आईं। नतीजतन यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, ट्रेनों में भीड़ के चलते चढ़ने-उतरने में भी दिक्कत हुई। महानगरों से बस्ती आने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस, मोरध्वज स्पेशल, 01415 गोरखपुर स्पेशल और मनवर संगम समेत कई ट्रेनें करीब दो घंटे की देरी से आईं।
बस्ती होकर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, 05579 आनंद विहार स्पेशल चार घंटे, 04027 आनंद विहार स्पेशल तीन घंटे तथा बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल करीब दो-दो घंटे की देरी से रवाना हुईं। ट्रेनों के समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों की आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई। त्योहार के चलते स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की अधिक भीड़ रही। ट्रेन के इंतजार में परिवार और सामान के साथ पहुंचे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक रुकना पड़ा।
विज्ञापन
यात्री निर्मला व रीना ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद नियमित ट्रेनों की देरी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर करने वाले यात्रियों को इंतजार के दौरान दिक्कतें हुईं। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। अनाउंसमेंट के जरिये यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने और उतरने की अपील की जाती रही।
जवानों ने प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा में सहयोग किया। उधर, छठ महापर्व के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर छठ गीत बजाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन परिसर में पर्व का माहौल बना हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
यात्रियों के अनुसार क्रमवार रूटों पर भेजी गईं बसें
छठ पर्व को देखते हुए रोडवेज भी अलर्ट मोड में रहा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए क्रमवार रूटों पर बसें भेजी गईं। लंबी दूरी वाले मार्ग पर जैसे दिल्ली, कानपुर, लखनऊ के लिए अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। डाउन बसों में भीड़ है, जबकि अप में कम भीड़ है। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि 50 प्रतिशत बसों को लंबी दूरी पर दौड़ाया जा रहा है, जबकि लोकल रूट पर अनुबंधित बसें चलाई जा रही हैं।