फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tricolor waved in Fiza, chants of Bharat Mata resonated

लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Sun, 08 Aug 2021 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved in Fiza, chants of Bharat Mata resonated
फिजा में लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन

नीरज के स्वर्ण पदक मिलने पर खिलाड़ियों ने स्टेडियम में तिरंगा लहराया
खिलाड़ी कहा- सरकार व परिवार दोनों को खेल के लिए देना होगा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। टोक्यो ओलंपिक में भाला क्षेपण में नीरज चोपड़ा को मिले स्वर्ण पदक पर खिलाड़ियों ने रविवार को खुशियां मनाईं। स्टेडियम में खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराया। भारत माता के जयघोष लगाए।

सुबह आठ बजे खिलाड़ियों का हुजूम स्टेडियम पहुंचा और खुशियों के पल एक दूसरे से साझा किए। खिलाड़ियों ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इस बार देश को अब तक सात पदक मिल चुके हैं। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों ने उनको बधाई दी, जिनके बल पर देश को यह गौरव प्राप्त हुआ है। एथलेटिक्स अंगद, आदित्य पाल, अशोक मौर्या, अक्षय आनंद, अमरजीत, विशाल, उदय, महिमा, लक्ष्मी और दीक्षा सिंह ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में सरकार व परिवार दोनों को बराबर की हिस्सेदारी करनी होगी। सरकार को चाहिए कि वह देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की पौधशाला तैयार करें, जिससे अगले ओलंपिक में केवल भारत सोना में शीर्ष पर रहे। स्टेडियम के तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे ओलंपिक संघ के जिला सचिव अजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह गौरव का क्षण है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस मौके पर महेंद्र यादव, राशिद अहमद, भरत कुमार, सुरजीत शर्मा, विशाल कुमार, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी शताक्षी पाल, हसीन खान, गनेश, गोपाल, आराधना, सुनीता, स्मिता, साबिता, साहिल, कनीज, नूरी, दीपक, जनार्दन, आदित्य, मंगल, अंकित और नाजिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed