फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tricolor hoisted on government, non-government buildings... gave salute

Basti News: सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर फहराया तिरंगा... दी सलामी

Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted on government, non-government buildings... gave salute
पुलिस लाइन​ में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने किया झंडारोहण।
बस्ती। जिले में आजादी की 77वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूलों, सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण हुआ। लोगों ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी। हर तरफ राष्ट्रवादी नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने आयुक्त भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी।अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प दिलाया। यहां अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, जेडीसी पद्मकांत शुक्ल, उप निदेशक पंचायत बीबी सिंह आदि मौजूद रहे। जीजीआईसी की छात्राओं ने शिक्षक पूर्णिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। बाद आयुक्त कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कलेक्ट्रेट भवन में डीएम प्रियंका निरंजन ने तिरंगा फहराया। यहां सामूहिक राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया लिया गया। डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्ध सुमन अर्पित किया। एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीटीओ अशोक कुमार, केके उपाध्याय, सत्येंद्रनाथ मतवाला, जगवीर सिंह, हरिशंकर त्रिपाठी, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे। विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। डीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी, पीडी राजेश झा, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बेसिक शिक्षा भवन पर बीएसए अमित कुमार, माध्यमिक शिक्षा भवन पर डीआईओएस जगदीश शुक्ल, स्वास्थ्य भवन पर सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

---------------------
बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अटल प्रेक्षागृह में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने राष्ट्रीयगीत, नाटक एवं नृत्यकला की सुंदर प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहादुरपुर, साऊंघाट की बालिकाओं के अलावा समेकित शिक्षा अनुभाग के दिव्यांग बच्चों समेत कई सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रेक्षागृह में डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग के संचालन में कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ। इसमें कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, डॉ. सतीश आर्य, डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय, शिवा त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र आदि ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामरोह में चार चांद लगाया। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति तथा डॉ. श्रेया ने कवियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मत्स्य विकास मंत्री भी पहुंचे कलक्ट्रेट
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डाॅ. संजय निषाद कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का प्रसारण देखा। बाद में उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शिक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले जिले की 10 छात्राओं को पॉच-पॉच हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। नवजात शिशुओं की माताओं में बेबी किट एवं फल वितरित किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीएम कमलेश चंद्र आदि मौजूद रहे। इसके बाद डॉ. निषाद ने सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के कनेथू बुजुर्ग झील का उद्घाटन किया।यहां तिरंगा फहराने के साथ शिलाफलकम का अनावरण और पौधारोपण किया। बाद में शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाया।
----
स्कूलों में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। इंडियन पब्लिक स्कूल बसिया हरदिया में बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत गायन, नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे ने किया। लिटिल फ्लावर स्कूल में ध्वजा रोहण प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।

---
जिला जज ने किया पौधारोपण
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देशन पर न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने पर जोर दिया। जिला जज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed