{"_id":"64cfe1c882c3b8707c0f2296","slug":"tree-plantation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2403-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्लांट ए लाइफ अभियान के तहत बीमा कर्मियों ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्लांट ए लाइफ अभियान के तहत बीमा कर्मियों ने लगाए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में प्लांट ए लाइफ अभियान के तहत रविवार को अमहट घाट पर पौधे लगाए गए।
मुख्य प्रबंधक ने बताया कि अभियान के तहत आम, सेमल, पाकड़, नीम के पौधे लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौध रोपण बहुत जरूरी है। इसे आज के परिवेश में आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। पौध रोपण के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। जितने ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे उतनी ही हरियाली विकसित होगी और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विकास अधिकारी प्रेम शंकर ओझा ने कहा कि कहा कि जलवायु परिवर्तनों से बचने में पेड़ ही मदद कर सकते हैं। आधुनिक विकास के लिए पेड़ों की खूब कटाई हो रही है लेकिन नए पौधे लगाने में लोग रुचि कम ले रहे हैं। सभी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी अन्यथा भविष्य भयावह होगा। मौके पर विजय कुमार, अभिनंदन सिंह, विनोद गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, अजहर अहमद, पुनीत पांडेय, अफजाल, प्रमोद कुमार, निखिल तिवारी, शांतनु शुक्ल, रामचंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।