फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trains full till January, roadways also crowded

Basti News: जनवरी तक ट्रेन फुल, रोडवेज में भी भीड़

Wed, 08 Nov 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Trains full till January, roadways also crowded
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
दिल्ली, मुंबई व देहरादून जाने वाली ट्रेन में जनवरी तक सीट नहीं
विज्ञापन

घर आने के बाद जाने के लिए झेलनी पड़ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेसी
बस्ती। जनवरी तक सभी ट्रेन फुल हो गई हैं। ऐसे में लोग परिवहन निगम को प्राथमिकता दे रहे हैं। परिवहन निगम में कोई भी वातानुकूलित बस नहीं है। ऐसे में निजी बसों के सहारे यात्रा चल रही है। टिकट के लिए लोग परेशान हैं।


दिवाली करीब है। अब घर जाने की कवायद तेज हो गई है। सरकारी महकमे में नौकरी हो अथवा निजी में, सभी दिवाली व छठ पर्व पर घर पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें ट्रेन में आरक्षण की दरकार है। कोई पटना जाना चाहता है तो कोई दिल्ली से घर आना चाह रहा है।
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस तीन जनवारी 2024 तक सीटें फुल हैं। इसके सामान्य श्रेणी में 140 वेटिंग टिकट दिया जा रहा है। वैशाली एक्सप्रेस में दिल्ली जाने के लिए 60 वेटिंग है। इसमें चार जनवरी 2024 तक आरक्षण फुल है। सत्याग्रह में 90 वेंटिंग है। जबकि कुशीनगर एक्सप्रेस में 103 वेटिंग चल रहा है। देहरादून के लिए काठगोदाम एक्सप्रेस में 60 तो लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 104 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट अधीक्षक एके पाठक ने कहा कि टिकट में ऑनलाइन आरक्षण की व्यवस्था है। त्योहार में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में लोग पहले से ही आरक्षण करा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed