फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trains delayed, even water shortage due to construction at the station

Basti News: विलंब से ट्रेनें, स्टेशन पर निर्माण के चलते पानी तक की किल्लत

Fri, 03 May 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Trains delayed, even water shortage due to construction at the station
कई घंटे की देरी से चल रही हैं एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को तेज धूप में करनी पड़ रही प्रतीक्षा
विज्ञापन


25 घंटे लेट रही अमरनाथ एक्सप्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफार्म पर बैठने एवं पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उधरए कई घंटे की देरी से चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों की वजह से यात्रियों को तेज धूप मे ट्रेनों की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझना पड़ा। क्योंकि निर्माण कार्य के चलते कहीं पर शुद्ध ठंडा पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने पर यात्रियों की भीड़ पानी के लिए इधर-उधर भटकती रही, लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा है। जबकि प्लेटफार्म-एक पर रेलवे की ओर से गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए शुद्ध ठंडा पेयजल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त बेंच भी नहीं हैं। यात्री मनोज कुमार व उर्मिला देवी ने बताया कि 12 घंटे से राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अब तक ट्रेन नहीं आई है। भीषण गर्मी में बच्चों के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं है। यात्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन पर न तो बैठने की सुविधा है और न ही पानी की व्यवस्था। ऊपर से ट्रेनें भी कई घंटे की देरी से चल रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.

ये ट्रेनें चल रहीं देरी से

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन व कुछ समर स्पेशल ट्रेनों की वजह से अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है।बृहस्पतिवार को अमरनाथ एक्सप्रेस 25 घंटे लेट रही। जबकि बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 4 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली 3:30 घंटे, छपरा वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस 3 घंटे, बरौनी-ग्वालियर 3 घंटे, जनसाधारण 8 घंटे व राप्ती सागर एक्सप्रेस 12 घंटे की विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed