फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Training of the second batch concluded in the Digital Census Workshop

Basti News: डिजिटल जनगणना कार्यशाला में दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न

Fri, 01 May 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Training of the second batch concluded in the Digital Census Workshop
हर्रैया। डिजिटल जनगणना 2027 के कार्य के लिए दूसरे बैंच के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला बृहस्पतिवार को समाप्त हुआ। जिसमें घर-घर सर्वे, मोबाइल एप के माध्यम से डेटा प्रविष्टि, मकान सूचीकरण और नजरी नक्शा तैयार करने जैसे तकनीकी पहलुओं पर जोर दिया जाना है।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से मकानों की गणना और 34 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करने से संबंधित है। हर्रैया तहसील के सभागार में ट्रेनर मनोज वर्मा व मायाराम वर्मा और रामकुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज में थाना खास में आनंद स्वरूप पाठक व कमलेंद्र मिश्रा और लिटिल फ्लावर स्कूल में कृष्ण लाल रमेश कुमार वर्मा, कैल्वरी आइडियल स्कूल महूघाट हरैया में दीपक कुमार व मुकेश मिश्रा और हर्रैया बीआरसी पर सभाजीत सिंह व विनय कुमार राय प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम 5 तक चलता है। प्रत्येक बैच में 50 प्रशिक्षुओें शामिल किया गया है। प्रशिक्षण दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित बुकलेट और पहचान पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि कुल 11 बैच के प्रशिक्षण के लिए 550 ट्रेनर, 22 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। तीसरे बैच का प्रशिक्षण एक मई से तीन मई तक चलेगा। प्रशिक्षण में नोडल सत्यदेव राव, लवकुश कुमार, संजय कुमार सूरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed