{"_id":"5d4721718ebc3e6cb20d0ec6","slug":"train-late-basti-news-gkp316538230","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में तीन घंटे खड़ी रही कुशीनगर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में तीन घंटे खड़ी रही कुशीनगर एक्सप्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक (मुंबई) तक जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस रविवार को बस्ती स्टेशन पर अपने निर्धारित समय रात्रि 8:07 पर पहुंची, लेकिन लगभग तीन घंटे तक आगे रवाना नहीं हुई। बाद में जानकारी मिली की ट्रेन लखनऊ तक ही जाएगी।
ट्रेन के लगभग तीन घंटे तक बस्ती स्टेशन पर ही खड़ी रहने से यात्री परेशान हो उठे। वे स्टेशन मास्टर कक्ष व पूछताछ काउंटर पर एकत्र हो गए। बाद में यात्रियों को जानकारी मिली की ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। वह मुंबई तक नहीं जाएगी, बल्कि लखनऊ के बादशाहनगर तक ही चलेगी। ट्रेन रात 11 बजे के बाद बस्ती से रवाना हुई।