फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Traders should take active part in politics as well: Excise Minister

Basti News: राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं व्यापारीः आबकारी मंत्री

Mon, 19 Jun 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Traders should take active part in politics as well: Excise Minister
अटल प्रेक्षागृह में आयोजित व्यापारियों के महासम्मेलन में आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग
बस्ती। सूबे के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी व्यापार के अलावा राजनीति में भी अपनी सक्रियता बढ़ाएं। परिवार से कम से कम एक सदस्य राजनीति क्षेत्र में सक्रिय करें, जिससे समाज को नई दिशा मिलेगी। व्यापार के साथ राजनीति करने से व्यापारियों के खुद की ताकत तो बढ़ेगी ही। साथ ही अपनी समस्याओं को आसानी से व्यापारी सदन तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन


आबकारी मंत्री रविवार की शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित व्यापारियों के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भीड़ देख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आबकारी मंत्री अग्रवाल गदगद हुए। कार्यक्रम आयोजक जगदीश अग्रहरि की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


व्यापारी नेता व संगठन के प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला ने व्यापारियों को उनके सुरक्षा तथा सम्मान के प्रति आश्वस्त किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष एवं व्यापारी महासम्मेलन के संयोजक जगदीश अग्रहरि ने मंत्री नितिन अग्रवाल से की शिकायत की कि कसौधन,कांदू (मद्धेशिया) जातियों को प्रशासन की ओर से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। आबकारी मंत्री ने इस मामले को विभाग के प्रमुख सचिव के संज्ञान में मामला लाए जाने की बात कही। कार्यक्रम को सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दयाशंकर मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष रामप्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, अश्वनी अग्रहरि, अजय कसौधन, आंसू अग्रहरी, संत कुमार कसौधन, अरुण जायसवाल, सचिन कसौधन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed