{"_id":"643306bd516e79b2070b9474","slug":"todfod-in-advocate-home-basti-news-c-7-1-119445-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मनबढ़ो ने अधिवक्ता के घर पर मचाया उत्पात, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मनबढ़ो ने अधिवक्ता के घर पर मचाया उत्पात, पुलिस तैनात
Mon, 10 Apr 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
- दुबौलिया थानाक्षेत्र के मरवटिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने अधिवक्ता के घर पर जमकर उत्पात मचाया। एसएचओ ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। शांति व्यवस्था को देखते हुए घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी अधिवक्ता अजय चौधरी की मां उर्मिला देवी पत्नी भरथ राम चौधरी ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोसी परशुराम से जमीन का मामला सीआरओ के न्यायालय में चल रहा है। रविवार को विपक्षी उक्त जमीन पर जबरन दीवार का निर्माण करने लगे। जिस की सूचना दुबौलिया पुलिस को दी गई, मगर पुलिस ने मामले को नजर अंदाज करते हुए निर्माण रोकवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
जिससे विपक्षी का मनोबल बढ़ गया और वह 20-22 लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर दरवाजे पर चढ़ आए। उनके डर के कारण परिवार के लोग घर में कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाए। विपक्षियों ने घर में घुसकर बाइक, किचन का सारा सामान, टीवी, अलमारी तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती सामान उठा ले गए। आरोप है कि एक घंटे तक उत्पात मचाए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि उर्मिला देवी से उक्त जमीन के कागजात मांगे गए थे लेकिन वह समय से दे नहीं पाईं। मामला दर्ज किया जा रहा है।