फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Today will be the last lunar eclipse of the year

आज लगेगा वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण

Mon, 07 Nov 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Today will be the last lunar eclipse of the year
आज लगेगा वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण
विज्ञापन

बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा पर आज यानी मंगलवार को वर्ष 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा। 08 नवंबर को शाम पांच बजकर 08 मिनट पर यह ग्रहण लगेगा, जो शाम छह बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। मान्यता है कि ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान आदि मंगलवार को सुबह आठ बजकर आठ मिनट से पहले कर लेना उचित होगा।
ज्योतिष गणना के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु, शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए। चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए। चंद्रग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण शुरू होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए। ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए। ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए चंद्रमा से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed