{"_id":"65060e5dbcc4212c2404a609","slug":"thyroid-machine-broken-since-last-six-months-basti-news-c-207-1-sgkp1006-4424-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल : छह माह से थायराइड मशीन खराब.... बाहर से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल : छह माह से थायराइड मशीन खराब.... बाहर से जांच
Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में थायराइड जांच की मशीन छह बंद है। इसके चलते मरीजों को निजी पैथाेलॉजी से 500 से 800 की जांच करानी पड़ रही है। चिकित्सकों की मानें तो लक्षण के आधार पर 20 प्रतिशत मरीजों की थायराइड जांच कराई जाती है।
जिला अस्पताल में अत्याधुनिक थायराइड जांच मशीन करीब दो वर्ष पहले स्थापित कराई गई थी। शुरुआती दौर में यह मशीन ठीक-ठाक काम की, मगर समय के साथ देखरेख के अभाव में मशीन ने छह माह से काम करना बंद कर दिया है। क्षेत्रीय निदान कर्मियों की मानें तो इस मशीन से हर दिन 100 से 150 जांच की जाती थी, मगर जब से यह बंद हुई मरीजों को लौटा दिया जाता है।
-- -- -- -
निजी पैथाेलॉजी सेंटर पर 800 रुपये में जांच
अस्पताल के आसपास स्थित निजी पैथाेलॉजी सेंटर के संचालकों से बात की गई तो बताए कि 500 रुपये से लेकर 800 रुपये तक थायराइड की जांच के लिए लिया जाता है।
-- -- -- -
बोले चिकित्सक
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि खान-पान व रहन सहन के चलते थायराइड के मरीज बढ़ रहे हैं। लक्षण के आधार पर मरीजों की जांच कराई जाती है। इस रोग में दवा का सेवन स्थायी रूप से हर दिन करना होता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
थायराइड का लक्षण
महिला चिकित्सालय के डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाइपोथायराइड के मरीज अधिक हैं। वजन बढ़ना, धड़कन कम होगा। घबराहट व बेचैनी होना, छोटे बच्चों के बुद्धि का विकास व शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता कम हो जाती है। शरीर में सूजन बना रहता है। माहवारी अनियमित होना, पुरुषों में थायराइड होने पर आलस व शरीर की क्षमता प्रभावित हो जाती है।
-- -- -- -
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कौशल ने कहा कि थायराइड मशीन का पार्ट खराब हो गया है। कंपनी को लिखा गया था, जिस पर कंपनी ने मशीन के संबंधित पार्ट में लगने वाले खर्च का एस्टीमेट भेजा है, जिसके लिए शासन से बजट की मांग की गई है। जल्द से जल्द मशीन ठीक करा दी जाएगी।
- डॉ. सुरेश कौशल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक