फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   three yongman was died in accident

बाइक बिजली के पोल से भिड़ी, तीन युवकों की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
three yongman was died in accident
बाइक बिजली के पोल से भिड़ी, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

बभनान-मसकनवा मार्ग पर गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुआ हादसा
मरने वाले दो युवक आजमगढ़ जिले के और एक बस्ती जनपद के रहने वाले थे
तीनों दोस्त एक मोटरसाइकिल से बरात में जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। एक बाइक से बरात जा रहे तीन युवकों की सोमवार रात हादसे में मौत हो गई। गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में करमा गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक विद्युत पोल से टकरा गई, जिसमें तीनों युवकों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के ग्राम निदुरी थाना दुबौलिया के रहने वाले रमेश गिरी (21) पुत्र बुधराम गिरी अपने दोस्त आजमगढ़ जिले के ग्राम कुदियारी निवासी इंद्रदेव यादव (22) पुत्र भरत यादव और सिकंदर यादव (23) पुत्र बैजनाथ यादव के साथ एक बाइक से मसकनवा बरात में जा रहे थे। बभनान कस्बे से सटे करमा गांव के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के एक पोल से टकरा गई। हादसे में रमेश गिरी की मौके पर मौत हो गई। घायल दोनों युवकों को सीएससी छपिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छपिया आरके सिंह ने बताया की सूचना के बाद सभी के परिजन आ गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed