{"_id":"62ed00ae8747d22710245d2b","slug":"three-including-je-sso-booked-for-culpable-homicide-not-amounting-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: जेई, एसएसओ समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, लाइनमैन की मौत का ठहराया गया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: जेई, एसएसओ समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा, लाइनमैन की मौत का ठहराया गया जिम्मेदार
Sat, 06 Aug 2022 07:41 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Aug 2022 07:41 AM IST
सार
उपकेंद्र से शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ गए। तार जोड़ते समय अचानक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे रामजी करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद उनके साथी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने रामजी को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में लाइन की खराबी ठीक करते समय अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू कर देने के मामले में संबंधित अवर अभियंता, सब स्टेशन अधिकारी और अन्य कर्मचारियों पर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों की लापरवाही के कारण संविदा लाइनमैन रामजी की बृहस्पतिवार को करंट लगने से मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि 33/11 केवी अमहट उपकेंद्र के जुड़े सिविल लाइन क्षेत्र की लाइन में खराबी आ गई थी। सब स्टेशन पर तैनात संविदा लाइनमैन रामजी (40) निवासी भिउरा थाना वाल्टरगंज बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजकर 55 मिनट पर लाइन की फाल्ट ठीक करने शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के पास पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उपकेंद्र से शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ गए। तार जोड़ते समय अचानक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिससे रामजी करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद उनके साथी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने रामजी को मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में मृतक की पत्नी गीता देवी ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन