{"_id":"652ae819d90fd68df9019264","slug":"three-health-and-wellness-centers-found-closed-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5740-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बंद मिले तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बंद मिले तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
तीन सेंटर के सीएचओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांवों मे बनाए गए हेल्थ वेलनेस सेंटर के समय से न खुलने पर सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने नाराजगी जताई है। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शंकरपुर, पिरैला नरहरिया और असनहरा का निरीक्षण किया। तीनों मौके पर बंद मिले।
उन्होंने इन सेंटरों पर तैनात सीएचओ का एक दिन का वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजा है। अधीक्षक ने बताया कि सेंटर सुबह नौ से शाम चार बजे तक खोलने के निर्देश हैं। शनिवार सुबह 9:15 बजे शंकरपुर, 9:22 बजे पिरैला नरहरिया और 9:35 बजे असनहरा का निरीक्षण किया गया। सभी सेंटर बंद मिले। जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।