{"_id":"65d25878b3c075dc5e0fbe74","slug":"three-farmers-will-be-sent-on-nine-day-training-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111685-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौ दिवसीय प्रशिक्षण पर भेजे जाएंगे तीन किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौ दिवसीय प्रशिक्षण पर भेजे जाएंगे तीन किसान
Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
- आधुनिक तकनीकों और अधिक उत्पादन की प्राप्त करेंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। तीन किसान गन्ना अनुसंधान केंद्रों से प्रशिक्षण लेने भेजे जा रहे हैं।
गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ के निर्देश पर नौ दिवसीय अध्ययन यात्रा में बस्ती के बरगदवा निवासी अंबिका प्रसाद, रामवापुर के नरेंद्र पांडेय और रुधौली के उमधी निवासी दीनानाथ भेजे जा रहे हैं। बताया कि किसानों को कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या व कानपुर, गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ, शाहजहांपुर, मुजफ्फर नगर, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी आदि संस्थाओं में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। जहां किसानों को आधुनिक तकनीकों और अधिक उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी।