{"_id":"633495d0b4a29d6d8f0a0fa0","slug":"three-doctors-of-opec-hospital-accused-of-gang-rape-basti-news-gkp452143415","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपेक चिकित्सालय के तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपेक चिकित्सालय के तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन

लखनऊ की रहने वाली युवती की तहरीर पर हुई कार्रवाई
बस्ती। लखनऊ दक्षिणी की रहने वाली युवती ने ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत तीन चिकित्सकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ओपेक चिकित्सालय कैली के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
युवती ने तहरीर में बताया है कि उसका सोशल नेटवर्किंग एप पर डॉ. सिद्धार्थ से मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो गया। दोनों मिलते-जुलते थे और दोनों में नजदीकी संबंध हो गए थे। विवाहित होने के कारण जब डॉ. सिद्धार्थ बस्ती रहते तो घंटों मोबाइल पर उससे बात करते थे। आरोप लगाया है कि डॉ. सिद्धार्थ के साथ बस्ती आने के लिए उसने अपनी मां से अपने स्कूल के मैनेजर के भाई के नाम पर बहाना बनाया। 10 अगस्त 2022 को डॉ. सिद्धार्थ उसे कैली हॉस्पिटल के छात्रावास लेकर आए। यहां उसके साथ संबंध बनाया। विरोध करने पर अपने दो दोस्त डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम को बुलाया। इन दोनों ने भी उससे जोर-जबरदस्ती की। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है।