फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three contract drivers lost their jobs

Basti News: तीन संविदा चालकों ने गंवाई नौकरी, दो परिचालक निशाने पर

Sat, 24 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three contract drivers lost their jobs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह की रिपोर्ट पर तीन संविदा चालकों की सेवा समाप्त कर दी है। इसके अलावा एक संविदा चालक व दो आउटसोर्सिंग परिचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इन पर ड्यूटी से गायब रहने व जिम्मेदारी में लापरवाही का आरोप है। इससे रोडवेज कर्मियों में हड़कंप मच गया है।



बस्ती डिपो में तैनात संविदा चालक विवेक कुमार पांडेय की करीब डेढ़ माह पहले 9 जनवरी को संविदा समाप्त हो चुकी है। 20 अक्टूबर 2023 से ही वह गैरहाजिर चल रहे थे। इसी तरह संविदा चालक अनिल कुमार 21 दिसंबर 2023 से अनुपस्थित चल रहे थे। उनकी भी संविदा 9 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। संविदा चालक राहुल सिंह 19 जनवरी से लगातार ड्यूटी से नदारद थे। उनकी संविदा भी तीन फरवरी को समाप्त हो चुकी है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने उन्हें कई बार चेतावनी पत्र जारी कर अपना पक्ष कार्यालय में रखने के निर्देश दिए थे। फिर भी वह लापरवाही बरत रहे थे। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने पूरी रिपोर्ट डिपो के एआरएम को सौंपी तो उन्होंने वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन




दूसरी तरफ डिपो में तैनात संविदा चालक शेषराम चौधरी चार जनवरी से बिना सूचना दिए गैरहाजिर थे। आउटसोर्सिंग परिचालक सुनील यादव और अपूर्व सिंह भी लंबे समय से गैरहाजिर हैं। कोई सूचना इन लोगों ने डिपो के जिम्मेदारों को नहीं दी है। लिहाजा डिपो प्रशासन ने इन्हें नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने की हिदायत दी है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि तीनों चालकों की संविदा समाप्त कर प्रतिभूति राशि जब्त कर ली गई है। एक संविदा चालक व दो आउटसोर्सिंग परिचालकों को चेतावनी पत्र जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed