फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three arrested while planning a robbery, 10 mobile phones recovered

Basti News: चोरी की योजना बनाते तीन पकड़े गए, 10 मोबाइल बरामद

Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 31 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three arrested while planning a robbery, 10 mobile phones recovered
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के कड़र मंदिर के पास स्थित एक विद्यालय के कमरे में चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपी दबोच लिए गए। उनमें एक पश्चिम बंगाल, दूसरा झारखंड और तीसरा बिहार का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, तीनों के पास से नकबजनी के औजार व 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि थानाध्यक्ष महेश सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी, प्लास्टिक चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, कांस्टेबल राहुल गौड़, कृष्ण मोहन यादव, बलवंत यादव बृहस्पतिवार रात ग्रस्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि कड़र खास स्कूल के पीछे कुछ लोग बैठे हुए हैं, जो चोरी करने की नीयत से बात कर रहे थे। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने देर रात करीब दो बजे तीनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान साहिल कुमार पासवान निवासी सिदुली थाना वनवाहन जनपद वर्दमान पश्चिम बंगाल, अमर कुमार निवासी तीन पहाड़ थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज झारखंड और मोहम्मद जान निसार निवासी पिरपैती जिला भागलपुर बिहार के रूप में की गई। उनके पास से एक चाभी का गुच्छा, दो राड, दो टॉर्च, एक पेचकस, दो खुरपीनुमा धारदार, कैंची, 10 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ कर तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed