फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three accused arrested for spreading terror by throwing firecracker bombs

Basti News: पटाखा बम फेंककर दहशत फैलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for spreading terror by throwing firecracker bombs
बस्ती। फोरलेन के किनारे स्थित ढाबे पर पटाखा बम फेंक कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएचओ जयदीप दुबे ने बताया कि इनमें मुख्य आरोपी उसी गांव का निवासी धनंजय उर्फ शत्रुघन त्रिपाठी के साथ विकास नगर कालोनी बड़ेवन निवासी अमर चौहान और मड़वानगर निवासी राज चौधरी शामिल हैं। शुरुआती छानबीन में आपसी वर्चस्व को लेकर दहशत फैलाने की नीयत से विस्फोटक फेंका गया। वह किस तरह का विस्फोटक था, इसकी पुष्टि के लिए नमूना फोरेंसिक लैब में भेजा गया है इस संबंध में रुधौली तिवारी गांव के दिनेश कुमार त्रिपाठी ने तहरीर दी।
विज्ञापन

जिसमें बताया कि उनके श्री बाला जी फैमिली रेस्टोरेंट के बाईं ओर पान मसाला की गुमटी पर उनका भतीजा दिलीप कुमार तिवारी उर्फ लल्लू अक्सर बैठता है। सोमवार को रात करीब 10.35 बजे गांव के पटीदार धनन्जय उर्फ शत्रुधन त्रिपाठी नशे में अपने दो साथियों को लेकर पहुंचा और क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए देशी बम चलाकर जान से मारने का प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed