फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Threatened to kill for not paying goonda tax

Basti News: गुंडा टैक्स न देने पर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 12 Mar 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill for not paying goonda tax
रुधौली। थाना क्षेत्र में आर्गेनिक खाद बनाने वाली यूनिट के संचालक ने एक शख्स पर गुंडा टैक्स मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राधेश्याम चौधरी ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि उनकी फर्म ओम एग्रो ऑर्गेनिक इंडिया, पतेड़जोत रुधौली क्षेत्र में जैविक खाद बनाने का कार्य करती है। आरोप है कि बहादुरपुर निवासी नितेश कुमार सिंह बार-बार फर्म के खिलाफ शिकायत करने के साथ-साथ गुंडा टैक्स मांग रहा है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी, रास्ते में रोककर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता है। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर रुधौली पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed