फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Thieves entered the shop from the back door, took away liquor along with cash

Basti News: दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे चोर, नकदी सहित उठा ले गए शराब

Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the shop from the back door, took away liquor along with cash
गौर बाजार में देसी और बीयर की दुकान में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। बाजार स्थित देसी शराब और बीयर की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से टीन शेड तोड़कर एक ही रात में दोनों दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने देसी शराब की दुकान से सात सौ रुपये नकदी सहित दो पेटी देसी शराब व बियर की दुकान से चार-पांच सौ नकद उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस जांच-पडताल में जुटी है।

सेल्समैन अखिलेश कुमार ने गौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि डुहवा गांव की विजय कांति सिंह की देसी शराब की लाइसेंसी दुकान बाजार में है। सोमवार की रात में अज्ञात चोरों ने पीछे से टीन शेड को तोड़कर दुकान में घुस गए और दो पेटी शराब व गल्ले में रखा सात सौ रुपये चुरा ले गए ।
विज्ञापन

सोनहा क्षेत्र के ग्राम परसा खास निवासी दीप मणि पांडेय ने भी गौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गौर बाजार में देसी शराब दुकान के बगल में बियर की दुकान है। उसी रात में चोरों टीन शेड तोड़कर बीयर की दुकान में घुस गए और गल्ले में रखा चार-पांच सौ रुपये चुरा ले गए। जबकि दुकान में रखे बियर कैन को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद न हो, जिसके लिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अंबरपुर गांव के कौसर अली ने बताया कि गांव के पास सड़क पर शाह मोबाइल शॉप एवं जनसेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार की रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा करीब 1500 रुपये का मोबाइल पार्ट उठा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि शराब की दुकानों से हुई चोरी के संबंध में तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed