{"_id":"68a4db2aa9acf01814018d05","slug":"thieves-broke-into-the-house-by-opening-the-door-stole-jewelry-and-cash-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142237-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, जेवर व नकदी चोरी
Wed, 20 Aug 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के फरदापुर गांव में सोमवार की रात मकान के सहन का दरवाजा खोलकर घुसे चोर लगभग तीन लाख के जेवर व 27 हजार नकदी चुरा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यहां की चंद्रावती पांडेय घर में अकेली रहती हैं। उनके सहयोग के लिए एक महिला भी रहती है। सोमवार रात को वह खाने के बाद सोने चली गईं। रात में घर के सामने का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे चोर कमरे में रखे बक्से को खोलकर उसमें रखा जेवर व करीब 27 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह घर में बिखरे सामान देख चंद्रावती के होश उड़ गए। चोर सोने का हार, मंगलसूत्र, बाली, झाला, तीन अंगूठी, चांदी पायल व चांदी के तीन सिक्के तथा 27 हजार नकदी व एक मोबाइल फोन गायब थे। पीड़िता ने बताया कि चोर उनकी बहन के गहने भी उठा ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि पीड़ित के पुत्र ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
एक अन्य घटना में चोरों ने कस्बे के बभनान चौराहे पर सर्विस रोड के किनारे पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों का सामान व रुपये उड़ा दिए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।