फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   They were carrying Nepal's toothpaste hidden in sacks to Delhi... Team caught it

Basti News: बोरियों में छिपाकर नेपाल का टूथ पेस्ट ले जा रहे थे दिल्ली... टीम ने पकड़ा

Fri, 31 May 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
They were carrying Nepal's toothpaste hidden in sacks to Delhi... Team caught it
भानपुर में पकड़े गए ट्रकी की जांच पडताल करती जीएसटी व कस्टम लखनऊ की टीम ।
बस्ती-बढ़नी मार्ग पर असनहरा चौकी के पास रोका गया बोरियों से लोड वाहन
विज्ञापन

बोरियों में मिला 20 लाख रुपये कीमत का नेपाली मार्का मंजन, कार्रवाई शुरू
ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट मंजन होने का भी संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बढ़नी के रास्ते नेपाल से दिल्ली ले जाए जा रहे टूथ पेस्ट की बड़ी खेप बस्ती में पकड़ी गई है। जीएसटी बस्ती, पुलिस एवं कस्टम विभाग लखनऊ की टीम ने बढ़नी-बस्ती मार्ग पर सोनहा क्षेत्र के असनहरा चौकी के पास यह धरपकड़ की है। नेपाली टूथ पेस्ट मैटाडोर वाहन में मकई के बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। देर शाम तक संयुक्त टीम की कार्रवाई चलती रही।
मुखबिर से कस्टम विभाग लखनऊ की टीम को सूचना मिली थी कि बढ़नी-बस्ती मार्ग से होकर नेपाली टूथ पेस्ट की खेप दिल्ली तक पहुंचाया जा रहा है। इसकी खेप सीमा पार बढ़नी लाने के बाद धंधेबाज अनाज से लदी गाड़ियों में रखकर दिल्ली-लखनऊ आदि शहरों में भेजते हैं। इसके बाद कस्टम विभाग लखनऊ की टीम सक्रिय हो गई। बृहस्पतिवार को जीएसटी बस्ती की मदद से टीम ने असनहरा चौकी के पास चेकिंग लगा दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद बढ़नी की तरफ से मकई से बोरियों से लदा मैटाडोर वाहन आता हुआ दिखाई पड़ा। पहले से सक्रिय टीम ने उसे रोक लिया। इस दौरान बोरियों की तलाशी शुरू कर दी गई। जिसमें क्लोज-अप मंजन की खेप बरामद होने लगी। टीम के शामिल अधिकारी यह खेल देख हतप्रभ रह गए। जांच में पता चला कि यह टूथ पेस्ट नेपाल से लाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जीएसटी एवं अन्य टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। वहीं ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट मंजन होने का भी संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी इस बाबत छानबीन करने में जुटे हुए हैं। देर शाम तक असनहरा चौकी पर पकड़े गए टूथ पेस्ट के बार कोड, मैन्यूफैक्चरिंग डेट और सीरियल नंबर आदि का मिलान किया जा रहा था। टीम ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। अधिकारियों ने बताया कि मकई की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा टूथ पेस्ट नेपाल से लाया गया है। इसके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। लखनऊ कस्टम टीम के अधीक्षक आरजी राम, इंस्पेक्टर दयाशंकर यादव व अंकित मल्ल ने बताया पकड़ा गया टूथ पेस्ट अनुमानित 20 लाख रुपये कीमत की है। इसे जब्त कर लिया गया है। लखनऊ पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed