{"_id":"663be3f48a20653eda0cbee4","slug":"there-will-be-withdrawal-of-nomination-todayhot-all-day-long-basti-news-c-207-1-bst1001-116659-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज होगी नाम वापसी... दिनभर गर्म रहा अटकलों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज होगी नाम वापसी... दिनभर गर्म रहा अटकलों का बाजार
Thu, 09 May 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 09 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
तीन बजे के बाद प्रत्याशियों में आवंटित होगा चुनाव चिह्न
11 से 3 बजे तक होगी नाम वापसी, नौ प्रत्याशियों के पर्चे मिले हैं वैध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नाम निर्देशन पत्रों की जांच की प्रक्रिया एक दिन पहले पूरी होने के बाद बुधवार को कलक्ट्रेट में कामकाज की परिपाटी पहले की तरह ढर्रे पर लौटी। हालांकि, नामांकन कक्ष में नाम वापसी के लिए आवेदनों का इंतजार होता रहा। कुछ दलीय एवं निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से चुनाव और व्यय एजेंटों का आवेदन पत्र भी जमा कराया गया। जबकि पर्चा वापसी के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया है। 9 मई को सुबह 11 से 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
29 अप्रैल 6 मई तक चले नामांकन प्रक्रिया में भाजपा, सपा, बसपा समेत विभिन्न दल एवं निर्दलीय मिलाकर कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 7 मई को नामांकन पत्रों की जॉच के दौरान तीन लोगों के पर्चे अवैध पाए गए। केवल नौ प्रत्याशियों का पर्चा वैध मिला है। अभी नाम वापसी के लिए बृहस्पतिवार का दिन बचा हुआ है। ऐसे में अटकलों की बाजार दिन भर गर्म रही।
दरअसल, नामांकन के आखिरी दिन आखिरी क्षणों में यहां बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व में बसपा से घोषित उम्मीदवार दयाशंकर मिश्र का अचानक टिकट काटकर नए प्रत्याशी के रूप में लवकुश पटेल ने नामांकन कर दिया। बसपा के इस निर्णय से सपा-कांग्रेस गठबंधन को तगड़ा झटका मिला है। क्योंकि गठबंधन उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी कुर्मी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। बसपा से सजातीय प्रत्याशी उतारे जाने के कारण उनके जातीय मतों का समीकरण बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
इसके पहले घोषित बसपा प्रत्याशी से इसी तरह का नुकसान भाजपा को होने की उम्मीद थी। मगर, नामांकन के अंतिम दौर में पासा पलट गया। चूंकि अभी स्थिति बदलने का मौका बृहस्पतिवार को दिन में 3 बजे तक है। इस अवधि में नाम वापसी के जरिये सियासी उलटफेर की गुंजाइश है। इसलिए बुधवार को राजनीतिक गलियारों में कुछ प्रत्याशियों के सिरेंडर करने जैसी चर्चाए गर्म रही। हालांकि पूरे दिन नामांकन कक्ष में किसी भी प्रत्याशी की ओर से नाम वापसी की पेशकश नहीं की गई है। अलबत्ता कुछ राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की ओर से चुनावी एवं व्यय एजेंट का आवेदन जमा कराया गया है। एआरओ विनोद कुमार पांडेय ने बताया 9 मई को दिन में 11 से 3 बजे के बीच इच्छुक प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
...
चप्पल, बेल्ट भी चुनाव चिह्न चुन सकते हैं निर्दलीय
इस बार लोकसभा चुनाव में आयोग की तरफ से 190 चुनाव चिह्न दिए गए हैं हैं। इसमें बेल्ट और चप्पल भी शामिल हैं। चारपाई, कंप्यूटर माउस, क्रेन, हवाई जहाज, कंप्यूटर, शतरंज बोर्ड, चिमनी, कोट, नारियल फॉर्म, सीसीटीवी कैमरा, फूलगोभी, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, कैल्कुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, ईट. बेल्ट, गैस सिलेंडर, टपी, क्रेन, चप्पल, हॉकी और गेंद, केतली, पतंग आदि चिह्न शामिल हैं। प्रत्याशी को तीन में से 1 चुनाव चिह्न चुनना है।