फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There will be fresh investigation, case file handed over to the crime branch.

Basti News: नए सिरे से होगी तफ्तीश, अपराध शाखा को सौंपी गई केस की फाइल

Wed, 20 Nov 2024 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
There will be fresh investigation, case file handed over to the crime branch.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी शक्ति हत्याकांड की तफ्तीश अब नए सिरे से होगी। शक्ति के परिवार के लोगों ने नगर थाने की पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि नगर थाने के एसओ केस की विवेचना में आरोपियों को बचाने के प्रयास में जुटे हैं।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि केस की विवेचना अपराध शाखा को स्थानांतरित की गई है। नए विवेचक संजय कुमार ने बताया कि वह जल्द ही शून्य से तफ्तीश की शुरुआत करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो फिर से घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट किया जाएगा।
विज्ञापन

केस दर्ज करवाने वाले शक्ति सिंह के भाई विक्रम सिंह का कहना है कि नगर थाने की पुलिस आरोपियों को फायदा पहुंचाने के लिए शुरू से प्रयास कर रही है।
घटना में शामिल अन्य लोगों को न तो केस में शामिल किया गया और न ही उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। इसके अलावा साक्ष्य संकलन में भी हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आशय का उसने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया था, जिसके क्रम में एसपी ने नगर एसओ देवेंद्र सिंह से विवेचना हटाकर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय कुमार को सौंप दी।

इस तरह हुआ था खुलासा : दुबौलिया थाना क्षेत्र के सैफाबाद बंधे के किनारे स्थित तिवारीपुर गांव के पास 26 सितंबर को सुबह ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। तभी तटबंध के पत्थरों पर लगे खून पर उनकी नजर पड़ी। वहीं पास में पानी में एक बोरा दिखा, जिसमें कुछ भरा होने का शक हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची और बोरा खोला तो उसमें शव मिला। उसकी पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई। शक्ति के भाई विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि 24 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट पर उनका भाई शक्ति दाह संस्कार में गया था। वहां से घर नहीं पहुंचा। विक्रम ने तहरीर देकर गांव के नागेश सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला आदि पर भाई का अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed