{"_id":"636946a2e5057b7126189f57","slug":"there-was-panic-after-the-discovery-of-the-animal-s-carcass-basti-news-gkp4565305141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु का शव मिलने से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु का शव मिलने से मची खलबली
विज्ञापन
पशु का शव मिलने से मची खलबली
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुर चक गांव के सीवान में संदिग्ध परिस्थितियों में पशु का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम गिरीश कुमार झा व प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद कुमार ने पशु चिकित्सक को बुलवाकर शव का परीक्षण कराकर दफन करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ऐसा कृत्य करने वाले के बारे में जानकारी ली जा रही है।
सोमवार सुबह गदापुर चक गांव के लोगों ने पशु के मारे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि थाने के एक एसआई और आरक्षी मौके पर पहुंचे और पशु के शव को मिट्टी में दफन करवा दिया। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं को हो गई।
उसके बाद जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीणों के इकट्ठा होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम भानपुर और एसएचओ मौके पर पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में पशु के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से जानकारी ली जा रही है।