फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is noise of thieves everywhere...Police is running but many information is false.

Basti News: हर तरफ चोर का शोर...दौड़ रही पुलिस पर कई सूचनाएं झूठी

Thu, 18 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
There is noise of thieves everywhere...Police is running but many information is false.
बस्ती। जिले में चोरी से ज्यादा अफवाहों और फर्जी सूचनाओं का शोर सुनाई दे रहा है। पुलिस कभी इस गांव तो कभी उस गांव पूरी रात दौड़ रही है। लेकिन कई मामले फर्जी मिल रहे हैं। रुधौली थाना क्षेत्र के अमिया गांव में मंगलवार देर रात महिला ललिता उपाध्याय ने 112 पर कॉल कर घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की सूचना दी। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने कबूल किया कि उसका पति दिल्ली में रहकर केवल एक-दो हजार रुपये भेजता है।
विज्ञापन

पति को घर बुलाने और दबाव बनाने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी। बाद में पुलिस ने घर के चावल के ड्रम से पन्नी में बांधे सभी जेवर बरामद कर लिए। इसी तरह बुधवार की सुबह रुधौली क्षेत्र के पटेहरिया निवासी शिवपूजन मौर्य ने बक्से का ताला टूटने और जेवर चोरी की सूचना पुलिस को दी। जांच में जेवर उसकी पत्नी के पास ही रखे मिले। पुलिस ने दोनों मामलों में फर्जी सूचना देने वालों को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, लालगंज और वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में सोशल मीडिया पर चोरी की फर्जी वीडियो वायरल करने वाली तीन महिलाओं का भी भंडाफोड़ हुआ है। इन महिलाओं ने व्यूज बढ़ाने और लाइक्स पाने की चाहत में घटनाएं गढ़ीं, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो लोगों से माफी मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed