फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is no substitute for hard work; success comes through dedication: Avadhendra

मेहनत का कोई विकल्प नहीं, लगन से मिलेगी सफलता : अवधेंद्र

Thu, 08 Oct 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
There is no substitute for hard work; success comes through dedication: Avadhendra
बस्ती। विक्रमजोत के नेदुला बस्थनवां स्थित महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज में बुधवार को कॅरियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने छात्राओं को सरकारी नौकरियों की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। लगन और कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित शिविर में उन्होंने केंद्र पर प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों की परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। संविदा व आउटसोर्सिंग के माध्यम से मिलने वाले रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा एक वर्षीय प्रशिक्षण और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

अवधेंद्र ने सेवायोजन पोर्टल, रोजगार संगम, सेवामित्र और भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण के फायदे बताए। कॅरियर काउंसलर प्रमोद कुमार ने भी रोजगार के अवसरों और परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रबंधक आरबी चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत ई-स्किल टेक में मेडिकल ड्रेस की छह माह की ट्रेनिंग कराई जा रही है। प्रशिक्षण के बाद नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के अस्पतालों में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन कराया जाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, धर्मपाल सिंह, विकास चौधरी, ट्रेनर अनुज कुमार, नेहा दुबे और खुशबू दुबे आदि मौजूद रहे।


--------------
मेडिकल ड्रेस की छह माह की ट्रेनिंग, अस्पतालों में कैंपस प्लेसमेंट
ई-स्किल टेक में प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र प्रबंधक के अनुसार पूर्व में चयनित कई विद्यार्थी असिस्टेंट नर्सिंग के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed